Bihar News : लड़की बॉयफ्रेंड से मिलने के लिए काट देती थी गांव की बिजली, पता चलने पर ग्रामीणों ने करा दी शादी

बिहार के बेतिया की एक लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से अंधेरे में मिलने के लिए अपने पूरे गांव की पॉवर कट कर दी. लड़की का नाम प्रीति बताया जा रहा है, जो अपने प्रेमी राजकुमार से मिलने के लिए हर बार ऐसा करती थी. हालांकि, इस बार गांव के लोगों ने दोनों को देख लिया और पूरा मामला सबके सामने आ गया.



प्रीति कुमारी के साथ राजकुमार के अफेयर के कारण पिछले एक सप्ताह से पश्चिम चंपारण के दो गांवों के बीच तनाव पैदा हो गया था. ग्रामीण बार-बार होने वाली बिजली कटौती से परेशान थे. जब लोगों को बार-बार लाइट जाने का असल कारण पता चला तो सभी को काफी गुस्सा आया.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : टेमर गांव के सरपंच चंद्र कुमार सोनी के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को श्रीफल देकर किया सम्मानित

एक ग्रामीण गोविंद चौधरी ने इंडिया टुडे को बताया, “प्रीति हर रात गांव की बिजली काट देती थी, जिसके कारण गांव में कई चोरियां होती थीं. हम उस लड़की से परेशान थे. कई बार बिजली कटौती से परेशान ग्रामीणों ने बिजली विभाग से शिकायत भी की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ.”

गांव वालों ने कई बार की थी शिकायत

गोविंद ने बताया कि जब शिकायत के बाद भी कुछ नहीं हुआ तो गांव वालों ने खुद ही बिजली जाने के पीछे का कारण जानने का फैसला किया और अगली बार जब बिजली गई तो उन्होंने राजकुमार और प्रीति को एक साथ पकड़ लिया, जिससे वे हैरान रह गए.

वायरल हो रहा युवक की पिटाई का वीडियो

इसे भी पढ़े -  राहौद के सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में रंगपंचमी पर होली उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

ग्रामीणों ने युवक की पिटाई कर दी, जिसके बाद उसने अपने गिरोह को बुला लिया और ग्रामीणों पर हमला कर दिया. सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाया गया है कि राजकुमार को ग्रामीण लाठियों से पीट रहे हैं और उसकी प्रेमिका उसे बचाने की कोशिश कर रही है.

मंदिर में कराई गई शादी

वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग प्रीति से लड़के के बारे में पूछ रहे हैं. वहीं, लड़की लोगों से उसे न मारने के लिए बोल रही हैं. बाद में दोनों गांवों के लोगों ने पहल की और राजकुमार को प्रीति से शादी करने का सुझाव दिया और एक स्थानीय मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : मालखरौदा के सद्भावना भवन में आयोजित 'महिला सम्मान' कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष कवि वर्मा हुए शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को प्रशस्ति पत्र व प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

error: Content is protected !!