CG BIG NEWS : मातम में बदली त्योहार की खुशियां, एक ही परिवार के तीन बेटियों की दर्दनाक मौत

बिलासपुर. एक तरफ जहां आज पूरे छत्तीसगढ़ में हरेली का त्योहार मनाया जा रहा है। वहीं, दूसरी तरफ इस त्योहार भरे माहोल में एक परिवार में उस वक्त मातम छा गया जब तीन किशोरियों की डूबने से मौत की खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार की ये तीनों किशोरियां नदी में नहाने गई हुईं थी, तभी नदी में डूबने से तीनों की मौत हो गई।

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

यह पूरा मामला कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी का बताया जा रहा है, जहां अरपा नदी में डूबने से एक ही परिवार की तीन बेटियों की जान चली गई। बच्चियों के नदी में डूबने से मौत होने के चलते आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम किया है। लगातार हो रही बारिश से इस वक्त नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप भी ऐसे स्थानों पर जाने से बचें और अपने आप को सुरक्षित रखें।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!