CG News : गर्भवती महिला को खाट पर ले जाया गया अस्पताल, इस वजह से गांव में नहीं आती एंबुलेंस

चिरमिरी. एक तरफ जहां प्रदेश में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं, तो वहीं प्रदेश के कुछ इलाके ऐसे भी है जो अभी तक कई सुविधाओं से बिछड़े हुए हैं। कई बार किसी को अस्पताल तक ले जाने के लिए एंबुलेंस तक गांव में नहीं पहुंच पाती। ऐसे में ग्रामीण उन्हें अपने साधन से अस्पताल लेकर पहुंचते हैं या फिर कुछ ऐसा होता है जो सभी को हिला कर रख देता है। ऐसा ही एक मामला मनेंद्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी जिले के खड़गवां ब्लॉक से सामने आया है।

 



यहां एक गर्भवती महिला को खाट में लिटाकर लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर तक पैदल चलकर सड़क तक लाया गया, जिसके बाद उसे वाहन के माध्यम से अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के सामने आने के बाद से ही हर तरफ इसकी चर्चा हो रही है।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : कृषक उन्नति योजना, किसानों के लिए खुशियों की सौगात : इंजी. रवि पाण्डेय

महिला को विषैले जंतु ने काटा

दरअसल, खड़गवां ब्लॉक के ग्राम पंचायत कटकोना के आश्रित ग्राम नेवारीबहरा पंडोपारा में विषैले जंतु के काटने से गंभीर गर्भवती महिला को स्वजन ने खाट में लिटाकर लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर पैदल ढोकर पहुंचाया। इसके बाद महिला को वाहन की सुविधा मिल सकी। महिला को खाट में ढोकर ले जाने का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है

सड़क नहीं होने के कारण नहीं पहुंच पाती एंबुलेंस

जानकारी के अनुसार बस्ती में रहने वाली पंडो जनजाति की गर्भवती सुमरिया पंडो को रविवार को विषैले जंतु ने काट लिया था। विष के प्रभाव से उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी थी। अस्पताल तक ले जाने की व्यवस्था कर पाना आसान नहीं था क्योंकि सड़क नहीं होने के कारण एंबुलेंस अथवा निजी वाहन पंडोपारा तक नहीं पहुंच सकती थी। ऐसे में घर वालों ने गंभीर महिला को खाट पर लिटाया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : वेदांता पावर की पहल से ग्रामीण बच्चों को मिल रहे शिक्षा के बेहतर अवसर, प्रोजेक्ट विद्या से बदल रही ग्रामीण बच्चों की तस्वीर

चार व्यक्तियों ने उसे कंधे में ढोकर पैदल मुख्य सड़क तक पहुंचाया। लगभग डेढ़ से दो किलोमीटर तक महिला को ले जाने के बाद वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए बैकुंठपुर जिला अस्पताल में भर्ती किया गया था। यहां से इलाज के बाद महिला को वापस घर ला लिया गया है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Pamgarh Accident Death : स्कूटी और लूना में हुई टक्कर, बुजुर्ग महिला की मौत, पामगढ़ में हुआ हादसा

Related posts:

error: Content is protected !!