यहां 3 युवकों की कटकर मौत, आराम करने बैठे थे पटरी पर आ गई नींद, धड़धड़ाते गुजर गई ट्रेन..

बिहार: आराम करने के लिए पटरी पर बैठे युवको को नींद आ गई। उन्हें मालूम ही नहीं चला कि वे सभी पटरी पर सोये है। वही इसके बाद धड़धड़ाते हुए उसी ट्रैक पर ट्रेन आ गई। इस घटना में तीनो ही युवकों की कटकर दर्दनाक मौत हो गई। (Train se Katkar 3 ki Maut) दिल दहला देने वाला यह पूरा हादसा बिहार राज्य के कटोरिया की है। इस हादसे में जान गंवाने वालों में श्यामकिशोर मुर्मू का पुत्र माणिकलाल मुर्मू (18 वर्ष), विशन मुर्मू का पुत्र अरविंद मुर्मू (16 वर्ष) एवं चुन्नीलाल मुर्मू का पुत्र सीतराम मुर्मू (15वर्ष) शामिल है।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

जानकारी के मुताबिक़ सभी अपने परिजनों को कांवर यात्रा के लिए विदा करने गए हुए थे। वापसी के दौरान गाँव जाने के लिए उन्होंने रेलवे लाइन का सहारा लिया। वे पटरियों पर पैदल आगे बढ़ रहे थे। इसी बीच वे आराम करने के लिए पटरियों पर ही बैठ गए। आराम करने के दौरान ही तीनो की आंख लग गई और वे पटरी पर ही सो गए। इसी बीच अगरतल्ला से देवघर जा रही एक्सप्रेस उस पटरी पर आ गई और तीनों के ऊपर से जा गुज़री।

टोल टैक्स पर महिला की दबंगई! टोलकर्मी को जमीन पर पटक किया ऐसा काम, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी हरकत

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

बताया गया है कि घटना सुबह के 5 बजकर 17 मिनट पर हुई। ट्रेन से कटकर तीन की मौत होने की सूचना पाकर पुलिस के अधिकारी दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। (Train se Katkar 3 ki Maut) वहीं खबर मिलने पर रेल पुलिस ने भी घटनास्थल पर छानबीन की। सभी के शवों को पीएम के लये रवाना कर दिया हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

Related posts:

error: Content is protected !!