CG Samvida Karmchari Protest : संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर TS Singhdeo ने खोले पत्ते, सरकार के फैसले को लेकर कही ये बात

रायपुर. नियमितीकरण की मांग को लेकर प्रदेशभर के संविदा कर्मचारी सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। कल सभी संविदाकर्मचारियों ने छत्तीसगढ़िया अंदाज में जेल भरो आंदोलन किया था, जिसमें नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल भी शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने अनियमित कर्मचारियों के मंच से ऐलान करते हुए कहा कि आगामी चुनाव में अगर भाजपा जीतकर सरकार बनाती है तो अनियमित कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा।

 



वहीं, अब संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर प्रदेश के डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है। टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि संविदा कर्मचारियों पर सरकार अंतिम निर्णय लेगी। लेकिन उन्हें थोड़ा इंतजार करना होगा।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ के संविदा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले प्रदेश के करीब 15000 संविदा कर्मचारियों ने कल जेल भरो आंदोलन किया था। तूता धरना स्थल से निकले हजारों कर्मचारियों को पुलिस ने अस्थाई तौर पर हिरासत में ले लिया गया और सभी को राज्योत्सव स्थल पर बने अस्थाई जेल में शिफ्ट किया गया। राजधानी रायपुर में बारिश हो रही है और बारिश में भीगते हुए यह तमाम संविदा कर्मचारी अपना आंदोलन कर रहे।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

दूसरी ओर छत्तीसगढ़ शासन ने एस्मा लगाकर स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल को अवैध घोषित कर दिया है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग के हजारों कर्मचारी इस आंदोलन में शामिल हुए। सभी की एक ही मांग है कि सरकार 2018 की अपने घोषणा पत्र में किए वादे को पूरा करें और इन सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करें।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!