Champa Arrest : तलवार लहराकर भयभीत करने वाले आरोपी को चाम्पा पुलिस ने ओवरब्रिज के पास से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. चांपा पुलिस ने तलवार लहराकर भयभीत करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में दिया है.



चांपा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ओवरब्रिज के पास एक लोहे की तलवार हाथ में लेकर लोगों को डरा धमका रहा है. इस पर चांपा पुलिस ने तत्काल दबिश दी और आरोपी सुरेश महाना के कब्जे से एक लोहे का तलवार बरामद कर आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत जुर्म दर्ज किया है. पुलिस ने आरोपी सुरेश महाना को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : खोखरा में स्थित मां मनकादाई मंदिर में नवरात्रि के पहले दिन कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने सपत्नीक पूजा-अर्चना की...

error: Content is protected !!