छत्तीसगढ़ : इस चीज से संतुष्ट नहीं हैं TS Singhdeo, डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार बोले खुलकर, जानिए क्यों हैं असंतुष्ट

अंबिकापुरः कांग्रेस नेताओं का बूथ स्तरीय कार्यक्रम आज बिलासपुर जिले में हैं। पार्टी के इस कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव सहित प्रदेश के अन्य कई मंत्री रहेंगे। बता दें कि डिप्टी सीएम बनने के बाद टीएस सिंहदेव पहली बार बिलापुर दौरे पर रहेंगे। लेकिन बिलासपुर में बूथ स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने से पहले मंत्री टीएस सिंहदेव का बड़ा बयान सामने आया है।

 



मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वे प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था से बिल्कुल भी संतुष्ट नहीं हूं, प्रशासन को को जनता के लिए जिम्मेदार होना चाहिए। लोगों को ऐसा लगना चाहिए कि हमारा प्रशासन है और वो खुद आगे बढ़कर काम करने सामने आए। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था को सुधार लाने को लेकर कहा कि कोशिश रहहेगी कि प्रशासन जनोन्मुखी हो।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

इससे पहले कल देर रात टीएस सिंहदेव डिप्टी सीएम बनने के बाद पहली बार सरगुजा पहुंचे। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। सूरजपुर जिले के तारा से शुरू हुआ स्वागत उदयपुर, लखनपुर, होते हुए अम्बिकापुर तक चला। इस दौरान टीएस सिंह देव जिंदाबाद के नारे तो लगे ही साथ ही साथ छग डोल रहा है बाबा बाबा बोल रहा का नारा एक बार फिर गुंजा। तारा में विधायक खेल साय सिंह ने टीएस सिंह देव को मिठाई खिलाई जिसके बाद तीस सिंह देव ने विधायक को गले लगा लिया।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

मीडिया से खास बातचीत के दौरान टीएस सिंह देव ने कहा कि जय वीरू का जुमला पुराना हो गया है और अब काका बाबा का नया नारा शुरू हुआ है। यही नहीं टीएस सिंह देव ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका वो निर्वहन करेंगे। आने वाले समय मे सीएम के पद को लेकर टीएस सिंह देव ने कहा कि इस पर पहला अधिकार कप्तान का होता है।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman : वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' 16 सितंबर को, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

Related posts:

error: Content is protected !!