मुख्यमंत्री ने किया पामगढ़ टाइम्स मासिक पत्रिका का विमोचन

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विधानसभा परिसर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में पामगढ़ टाइम्स मासिक पत्रिका का विमोचन किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल को पामगढ़ टाइम्स के संपादक उदय हरबंश ने मासिक पत्रिका की विषयवस्तु तथा प्रमुख बिंदुओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मासिक पत्रिका पामगढ़ टाइम्स के प्रकाशन पर पत्रिका से जुड़े सभी लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष रामकुमार पटेल, राम विश्वास सोनकर, देवेंद्र यादव महासचिव छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ, प्रेस क्लब अध्यक्ष मुरली नायर, उमेश कांत, विजय यादव, सरोज सारथी, बद्री आदित्य, आशिष कश्यप, उमेश कश्यप, रूपेश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 



इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...
error: Content is protected !!