अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय नगरदा में जनभागीदारी समिति की बैठक हुई संपन्न, महाविद्यालय के विकास एवं छात्र-छात्राओं के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर हुई चर्चा.

सक्ती: अटल बिहारी वाजपेई शासकीय महाविद्यालय नगरदा में जनभागीदारी समिति की बैठक दिनांक 20 .07.2023 को आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय के विकास एवं छात्र-छात्राओं के हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। जिनमें शिक्षण सत्र 2022-23 के संग्रहित जनभागीदारी शुल्क के आय व्यय विवरण की प्रस्तुति एवं अनुमोदन किया गया। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा से प्राप्त अतिरिक्त भवन में महाविद्यालय शिक्षण व्यवस्था हेतु मरम्मत एवं विद्युतीकरण हेतु धनराशि की स्वीकृति प्रदान की गई साथ ही साथ जनभागीदारी मद से एक कर्मचारी की नियुक्ति एवं पूर्व कर्मचारियों के मानदेय वृद्धि हेतु अनुमोदन किया गया।

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में दीक्षारंभ समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन आज

 

 

 

 

 

जनभागीदारी समिति के पंजीयन सहित छात्र हित के विभिन्न विषयों पर चर्चा कर निर्णय लिए गए। इस बैठक में जनभागीदारी अध्यक्ष भुनेश्वरी कंवर , डॉक्टर खिलावन साहू सदस्य व पूर्व विधायक सक्ति , जागेश्वर सिंह सिदार पूर्व सरपंच, छत राम सिदार प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नगरदा, बीएल कर्ष प्रभारी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झरना, सुफल राम बरेठ, तूलेश्वर साहू, सुभद्रा जायसवाल,  करम सिंह, राम लाल राठौर सदस्यों सहित महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. अमित कुमार तिवारी, डॉ. अरविंद कुमार जगदेव सहायक प्राध्यापक, प्रो.मुन्नालाल सिदार , प्रो. आशीष दुबे एव मनोज राठौर सहायक ग्रेड 2 उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : भाजपा ने आशुतोष सोनी को जिला आईटी सेल का सहसंयोजक किया नियुक्त, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!