कभी एक्टर बनने के लिए छोड़ी थी UPSC की तैयारी, एक हादसे से बदली जिंदगी, जोश के चंद्रचूर सिंह का बदला लुक देख हो जाएंगे हैरान

नई दिल्ली: फिल्म जोश में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ रोमांस करते नजर आए एक्टर चंद्रचूर सिंह ने कई शानदार फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बना लिया था. एक्टिंग के अलावा उनके गुड लुक्स और फिजिक को लेकर भी एक समय में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी. हालांकि 90 के दशक के इस स्टाइलिश हीरो का लुक अब एकदम बदल गया है. हाल में जब चंद्रचूर सिंह को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया तो उन्हें देख ये यकीन करना मुश्किल हो रहा था, कि ये फिल्म ‘क्या कहना’ और ‘जोश’ वाले चंद्रचूर ही हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में हिन्दी साहित्य के राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जन्म जयंती पर "भारत में संपर्क भाषा के रूप में हिन्दी चुनौतियां और संभावनाएं" विषय पर संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित

हाल में चंद्रचूर सिंह को एयरपोर्ट के बाहर अपने बेटे श्रांजय सिंह के साथ स्पॉट किया गया. इस दौरान वह ब्लू कलर की टीशर्ट और ब्लू डेनिम में कैजुअल लुक में नजर आए.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो चंद्रचूर सिंह के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने एक्टिंग करियर चुनने के लिए यूपीएससी की तैयारी छोड़ दी थी. लेकिन उनका करियर जब पीक पर पहुंचा तो एक हादसे ने उनकी जिंदगी बदल दी. दरअसल, एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि गोवा में वॉटर स्कीइंग के दौरान उनके कंधे पर गहरी चोट आ गई थी, जिसके कारण वह एक्सरसाइज और खुद को फिट नहीं रख पाए. क्योंकि उस दौरान उनकी फिजियोथेरेपी चल रही थी.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!