भीषण सड़क हादसा : स्कूल बस की टक्कर से कार के उड़े परखच्चे, हादसे में 6 लोगों की हुई मौत

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ। नोएडा के एक निजी स्कूल की बस और कार में जोरदार टक्कर हो गई। घटना में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसा एनएच 9 पर सुबह करीब 7 बजे हुआ।



इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Accident : घर को तोड़ते खेत में घुसा ट्रेलर, घर के बरामदे में खेल रही 10 साल की बच्ची घायल, बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, घर के अन्य 4 सदस्य बाल-बाल बचे...

बस और कार टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार लोगों के शव बुरी तरह फंस गए थे, जिन्हें पुलिस ने किसी तरह निकालकर अस्पताल भेजा।

error: Content is protected !!