Indoor Workouts : बारिश के कारण नहीं जा पा रहे जिम, तो घर पर रह कर करें ये 5 वर्कआउट, तेजी से घटेगा वजन

मॉनसून भले ही गर्मी से राहत दिला दें लेकिन फिटनेस फ्रीक्स के लिए यह अपने साथ परेशानियां भी लेकर आती है. बारिश के कारण इस मौसम में जॉगिंग या वॉकिंग जैसी एक्सरसाइज कर पाना मुश्किल हो जाता है. ज्यादा बारिश के कारण कई बार जिम तक पहुंचना भी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में इनडोर वर्कआउट काम आ सकते हैं. घर पर ही ऐसे वर्कआउट किए जा सकते हैं जिससे फैट बर्न (workouts for burning calories) करने में मदद मिल सकती है. आइए जानते हैं कुछ ऐसे वर्कआउट के बारे में जिन्हें बारिश में घर पर आसानी से किया जा सकता है…

 



मानसून के लिए 5 बेहतरीन इंडोर वर्कआउट्स

रोप स्किपिंग ( rope skipping )
रोप स्किपिंग ऐसी एक्सरसाइज है जिसे आसानी से इनडोर में किया जा सकता है. इसे टॉप फाइव कार्डियो एक्सरसाइज में गिना जाता है. इससे दिल की सेहत के साथ साथ बॉडी में ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है और पैरों को मजबूती मिलती है. नियमित रूप से रोप स्किपिंग करने से कैलोरी बर्न आउट करने में मदद मिलती है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर स्वयंसेवकों ने दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश, अकलतरा आईसेक्ट सेंटर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, स्वयंसेवकों की रैली ने जीता सबका दिल, सेवा संकल्प अभियान में सृजन की झलक, छात्र-छात्राओं ने कबाड़ से गढ़ा कमाल...

डांसिंग ( Dancing)
डांस अपने आप में कंप्लीट एक्सरसाइज माना जाता है. बारिश के दिनो में इसे एक्सरसाइज के रूप में रूटीन में शामिल किया जा सकता है. इसके लिए एरोबिक्स के मूवमेंट को भी शामिल किया जा सकता है. डांस करने से तेजी से कैलोरीज कम होती हैं.

स्ट्रेचिंग (stretching)

घर पर आसानी से स्ट्रेचिंग की जा सकती है. एक्सरसाइज की शुरुआत हमेशा स्ट्रेचिंग से करनी चाहिए. इससे एक्सरसाइज के दौरान मसल्स पर ज्यादा तनाव नहीं पड़ता है. इसके लिए सीधे खड़े होकर दोनों हाथों को ऊपर करें और पूरी बॉडी को ऊपर की तरफ खींचें फिर आगे की ओर झुककर पंजों को छूने का प्रयास करें. इसे दस बार दोहराएं.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

पुशअप्स (Push Ups)

पुशअप्स आसानी से इनडोर किए जा सकते हैं. इसके लिए फ्लोर पर मैट बिछाकर पेट के बल लेट जाएं. हथेलियों को कंधे के बगल में रखें और बॉडी को हथेलियों और पंजों के बल पर ऊपर उठाए थोड़ी देर इस मुद्रा में रहने के बाद नीचे आ जाएं. इसे जितनी क्षमता हो उतनी बार कर सकते हैं.

स्क्वाट्स (Squats)
स्क्वाट्स करने के लिए दोनों पैरों को थोड़ा फैलाकर खड़े हों और हाथों को कंधे के सीध में आगे की ओर रखें. अब घुटनों को मोड़ कर कुर्सी पर बैठने की मुद्रा में आ जाएं.थोड़ी दरे बाद फिर सामान्य मुद्रा में आ जाएं.

इसे भी पढ़े -  Rahod News : सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी में विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 पर अतिथियों ने फार्मासिस्टों की भूमिका और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान पर दिया संदेश

Related posts:

error: Content is protected !!