JanjgirChama Arrest : खड़े भारी वाहनों से डीजल की चोरी करने वाले 6 आरोपी को बलौदा पुलिस ने अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार, कार भी जब्त

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने मेन रोड में खड़े भारी वाहनों से डीजल की चोरी करने वाले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है एवं चोरी की घटना में प्रयुक्त कार और 700 लीटर डीजल जब्त किया है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नितेश यादव ने बलौदा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बिरगहनी गांव के पास पहुंचा हुआ था कि रास्ता खराब होने से नितेश यादव का ट्रेलर वाहन बिरगहनी गांव के पास रुक गया और नितेश यादव डर के कारण वाहन को छोड़कर चला गया. फिर कुछ समय बाद नितेश यादव ट्रेलर वाहन के पास गया तो देखा कि ट्रेलर वाहन से लगभग 200 लीटर डीजल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर के ले गया था.

इसे भी पढ़े -  सीताराम कश्यप कॉलेज ऑफ फार्मेसी राहौद के बी.फार्म अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को कराया गया शैक्षणिक औद्योगिक भ्रमण, विद्यार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी हुई प्राप्त

पुलिस ने नितेश यादव की रिपोर्ट पर अज्ञात चोरों के खिलाफ IPC की धारा 379 और 34 के तहत जुर्म दर्ज कर आरोपी आलोक कुमार, धनेश्वर, अनीष, सूरज, अमित कुमार, जागेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने सभी आरोपियों के कब्जे से 7 सौ लीटर डीजल और चोरी की घटना में प्रयुक्त कार को जब्त कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirNews : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से युवक का होगा इलाज, मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से 12.50 लाख की मिली स्वीकृति, पूर्व में भी कई जरूरतमंदों दिला चुके हैं सहयोग

error: Content is protected !!