JanjgirChampa Arrest : महुआ शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 लीटर महुआ शराब जब्त, आबकारी एक्ट के तहत मुलमुला पुलिस ने की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला थाना क्षेत्र के अमोरा गांव से महुआ शराब की अवैध रूप से बेचने वाले 58 वर्षीय आरोपी फिरतराम को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और उसे यायिक रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत केस दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, थाना स्तर पर विशेष अभियान चलाकर मूखबिर से सूचना मिली थी कि अमोरा गांव के फिरतराम ने महुआ शराब का अवैध रूप बिक्री कर रहा है. इस पर पुलिस ने आरोपी फिरतराम के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Akaltata FIR : शराब पीने के लिए रुपये नहीं देने पर युवक ने जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 से की मारपीट, अकलतरा की शराब दुकान के पास हुई घटना, जुर्म दर्ज

मामले में मुलमुला पुलिस ने अमोरा गांव के 58 वर्षीय आरोपी फिरतराम को गिरफ्तार करके उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

error: Content is protected !!