JanjgirChampa FIR : मारपीट करने वाले बड़े भाई सहित दो भतीजों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पामगढ़ पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के डोंगाकोहरौद गांव में धान की बोआई करने की बात को लेकर मारपीट करने वाले बड़े भाई पुरषोत्तम धीवर, दो भतीजे अजीत धीवर और संदीप धीवर के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डोंगाकोहरौद के दीपक कुमार धीवर ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने खेत देखने गया था, तो उसका बड़ा भाई पुरुषोत्तम धीवर उसके हिस्से के खेत में धान की बोआई की है, जिसे मना करने पर आरोपी पुरषोत्तम और उसके दो बेटे अजीत धीवर, संदीप धीवर ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

मामले में पामगढ़ पुलिस ने आरोपी पुरषोत्तम धीवर, अजीत धीवर, संदीप धीवर के खिलाफ केस दर्ज किया है.

इसे भी पढ़े -  Balrampur Breaking News : हड़ताल कर रहे 5 पटवारी निलंबित, नोटिस जारी करने के बाद भी काम पर नहीं लौटने पर की गई कार्रवाई...

Related posts:

error: Content is protected !!