JanjgirChampa Arrest : शिकायतकर्ता और गवाह को पति के पक्ष में बयान नहीं देने पर गाली गलौज, डरा धमकाकर मारपीट करने वाले 4 आरोपी को बिर्रा पुलिस ने अलग-अलग जगह से किया गिरफ्तार

जांजगीर-चाम्पा. बिर्रा पुलिस ने शिकायतकर्ता और गवाह को पति के पक्ष में बयान नहीं देने पर आरोपियों के द्वारा प्रार्थी और गवाह को गाली गलौज, डरा धमका कर मारपीट करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.



पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने बिर्रा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके पति से तलाक सम्बन्धी प्रकारण कुटुम्ब न्यायालय में लंबित है. इसी मामले को लेकर जब गवाह तुलसी गोस्वामी, वकील के द्वारा दिए गए दस्तावेजों को देने के लिए प्रार्थी के घर गया था. तभी प्रार्थी का पति और अन्य आरोपियों के द्वारा प्रार्थी को हमारे पक्ष में बयान नहीं देते हो कहकर उससे और गवाह को गाली-गलौज कर मारपीट किनारे एवं गवाह तुलसी गोस्वामी की बाइक को तोड़फोड़ भी की.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : कलमी गांव में "गांव चलो-घर चलो" अभियान का जनपद पंचायत अध्यक्ष कवि वर्मा ने किया शुभारंभ, कहा, 'शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे यह भाजपा सरकार की मंशा'

इस पर पुलिस ने आरोपी सेमलिया टंडन, लक्ष्मी टंडन, अशोक टंडन और ललित भारद्वाज को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 195(क), 294, 323, 327, 427, 506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Big News : चाम्पा SDM के नेतृत्व में रेत के अवैध परिवहन पर कार्रवाई, 1 हाइवा और 2 ट्रैक्टर जब्त, बम्हनीडीह क्षेत्र में हुई कार्रवाई

error: Content is protected !!