Akaktara Arrest : तहसील कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोलर पैनल को उखाड़कर आरोपी ने किया क्षतिग्रस्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा पुलिस ने तहसील कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपी जीवराखन मिरी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ BNS की धारा 221, 296, 351 (3), LCG 3 के तहत कार्रवाई की है. गिरफ्तार आरोपी जीवराखन मिरी, खपरीडीह का रहने वाला है.

 



पुलिस के मुताबिक, अकलतरा के तहसील कार्यालय में वाचक के पद पर पदस्थ अरविंद कुमार ने बताया कि 13 मार्च को जीवराखन मिरी ने तहसील कार्यालय में घुसकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न कर उससे और कर्मचारियों से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी. आरोपी ने कार्यालय के राजस्व प्रकरण एवं दस्तावेज को फाड़कर नुकसान पहुंचाया है और सोलर पैनल को उखाड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया है. रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. अकलतरा पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले आरोपी जीवराखन मिरी को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Nawagarh News : रामचरित मानस की सुरों में गूंजती रही पं. सुशील शुक्ला की स्मृतियां, जूनियर रविन्द्र जैन नीलम सिंह यादव के रामायण भजनों से भाविभोर हुए श्रोता, दसवीं पुण्यतिथि पर मानस मंडली हुई सम्मानित

Related posts:

error: Content is protected !!