JanjgirChampa Arrest : वो कर रहा था अवैध काम, तभी आ धमकी पुलिस, फिर जो हुआ, उसके बारे में उसने नहीं सोच रखा था…

जांजगीर-चाम्पा. शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के धरदेई गांव से शराब बेचने वाले को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी रामनारायण केंवट के कब्जे से 30 नग देशी प्लेन शराब जब्त किया है. मामले में पुलिस ने आरोपी रामनारायण केंवट के खिलाफ आबकारी एक्ट 34 (2) के तहत जुर्म दर्ज किया है.



पुलिस के मुताबिक, मुख़बिर से सूचना मिली कि धरदेई गांव के रामनारायण केंवट, तालाब के पास देशी प्लेन शराब अवैध रूप से बेच रहा है. इस पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी रामनारायण केंवट के कब्जे से 30 नग देशी प्लेन शराब जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Action : कलेक्टर के निर्देश पर अवैध रेत उत्खनन पर कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर अवैध रेत नदी में वापस डलवाई गई, 2 हाईवा वाहन जब्त...

फिलहाल, मामले में शिवरीनारायण पुलिस ने धरदेई गांव से आरोपी रामनारायण केंवट को गिरफ्तार किया है और न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

error: Content is protected !!