JanjgirChampa Arrest : दुकान में महुआ शराब की कर रहा था बिक्री, दुकानदार चढ़ा पुलिस के हत्थे, बलौदा पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा पुलिस ने महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी दुकानदार देवीदयाल कुर्रे को 42 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

 



दरअसल, बलौदा पुलिस टीम देहात भ्रमण के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान सूचना मिली कि देवीदयाल कुर्रे अपनी दुकान में बिक्री के लिए महुआ शराब रखा हुआ है. सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और तलाशी लेने पर 42 लीटर महुआ शराब पुलिस के हाथ लगा. इसके बाद पुलिस ने आरोपी देवीदयाल कुर्रे को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : अवरीद में 9 लाख लागत से बनेगा सामुदायिक भवन, विधायक निधि से स्वीकृत कार्य का विधायक ब्यास कश्यप ने किया भूमिपूजन...ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन के लिए विधायक का जताया आभार...

Related posts:

error: Content is protected !!