JanjgirChampa Accident Death : बाराती पिकअप वाहन में बैठा 18 साल का लड़का वाहन से गिरा, इलाज के दौरान हुई मौत, पिकअप चालक के खिलाफ FIR दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. पामगढ़ थाना क्षेत्र के सेंदरी मोड़ के पास बाराती पिकअप वाहन से गिरने से 18 वर्षीय लड़का दीपक कुमार गिर गया. सिर में गंभीर चोट आने की वजह से इलाज के दौरान लड़के दीपक की मौत हो गई. मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 (A) के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस के मुताबिक, सेंदरी गांव के रामकुमार का 18 वर्षीय बेटा दीपक कुमार, शादी बारात में अमोरा पिकअप वाहन में गया था. वापस आते समय वह पीछे में बैठा था. उसी समय पिकअप वाहन क्रमांक CG 11 AU 7264 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए सेंदरी मोड़ के पास मोड़ते समय 18 वर्षीय लड़का दीपक गिर गया. इससे दीपक को गंभीर चोर आई थी, जिसका इलाज के दौरान मौत हो गई है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

फिलहाल, मामले में पामगढ़ पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक CG 11 AU 7264 के चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है और पतासाजी करने में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : टीसीएल शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 'युवा संवाद' कार्यक्रम का आयोजन, वित्तमंत्री ओपी चौधरी समेत अन्य नेता रहे मौजूद...

Related posts:

error: Content is protected !!