JanjgirChampa Arrest : शराब बिक्री बंद करवाने की बात को लेकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार, मुलमुला पुलिस की कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा. मुलमुला पुलिस ने घर अदंर घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी दिगम्बर सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 452, 294, 506, 323 के तहत FIR दर्ज किया है.

 



पुलिस के मुताबिक, कोसा गांव की पीड़िता महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराया गांव में सभी महिला स्व सहायता समूह की सदस्य, अध्यक्षगण मिलकर गांव के पंचायत में शराब की अवैध बिक्री बंद करवाने की मांग को लेकर बैठक ले रही थी. इसी बात को लेकर कोसा गांव का दिगम्बर सूर्यवंशी, पीड़िता महिला के घर अंदर घुसकर शराब बिक्री बंद करवाने की बात को लेकर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता महिला के पति से मारपीट की.

इसे भी पढ़े -  CG Transfer News : खनिज विभाग में बड़ा फेरबदल, 28 अधिकारियों का तबादला...देखिए पूरी लिस्ट...

मामले में मुलमुला पुलिस ने कोसा गांव से आरोपी दिगम्बर सूर्यवंशी को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda Thief : ज्वेलरी दुकान में लाखों की चोरी, CCTV के DVR भी बदमाश ले गए, 4 जगह का ताला तोड़कर अंदर घुसे थे बदमाश...

Related posts:

error: Content is protected !!