JanjgirChampa Big Action : पुलिस ने घर में रखे 2340 नशीली सिरप को जब्त किया, जब्त नशीली सिरप की कीमत 3 लाख 60 हजार, एडिशनल एसपी ने की प्रेस कांफ्रेंस

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर की एसपी ऑफिस में एडिशनल एसपी अनिल सोनी ने प्रेस कांफ्रेंस की और बड़ी तादाद में नशीली सिरप जब्त करने के मामले का खुलासा किया. चाम्पा क्षेत्र के बालपुर ग़ांव में पुलिस ने घर से 17 पेटी में भरे 2340 नशीली सिरप को जब्त किया है. जब्त नशीली सिरप की कीमत 3 लाख 60 हजार 2 सौ रुपये है. मामले में चाम्पा पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की है. मामले में एक अन्य आरोपी अरशद खान फरार है.



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : भाजयुमो के नवागढ़ मण्डल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भोजराम साहू को मिली, क्षेत्र के युवाओं में हर्ष का माहौल

चाम्पा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली है कि बालपुर ग़ांव में लक्ष्मी चौहान ने घर में बड़ी मात्रा में नशीली सिरप भंडारण करके रखा है. इसके बाद पुलिस ने टीम बनाकर कार्रवाई की और 2340 नग नशीली सिरप जब्त किया गया और आरोपी लक्ष्मी प्रसाद चौहान को गिरफ्तार किया है.

जब्त नशीली सिरप की कीमत 3 लाख 60 हजार 2 सौ रुपये है. मामले में एक अन्य आरोपी अरशद फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. पुलिस ने बताया कि 3 माह पहले 30 पेटी नशीली सिरप लाया गया था, जिसमें पुलिस ने 17 पेटी को जब्त किया गया है.

इसे भी पढ़े -  Akaktara Arrest : तहसील कार्यालय में घुसकर कर्मचारियों से गाली-गलौज कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सोलर पैनल को उखाड़कर आरोपी ने किया क्षतिग्रस्त, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

error: Content is protected !!