JanjgirChampa Big News : युवक के घर में घुसकर मारपीट करने वाले 3 सगे भाई सहित 4 आरोपियों को नवागढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया, गिरफ्तार आरोपियों में 3 आरोपी, नगर सैनिक के बेटे…

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ पुलिस ने घर में घुसकर गैंती के बत्ते और डंडे से युवक से मारपीट करने वाले 3 सगे भाई सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने मामले में आरोपी सूरज मधुकर, जयप्रकाश मधुकर, टार्जन मधुकर, दाऊराम अजय के खिलाफ BNS की धारा 333, 296, 115(2), 351(3), 3(5) के तहत जुर्म दर्ज किया है. गिरफ्तार 3 आरोपी, नगर सैनिक के बेटे हैं. गिरफ्तार चारों आरोपी, कटौद गांव के रहने वाले हैं.

 



इसे भी पढ़े -  Champa News : जुआ खेलने वाले 12 जुआरी को चांपा पुलिस ने खिरसाली पारा से किया गिरफ्तार, 30 हजार 760 रुपए जब्त, जुआ एक्ट के तहत की कार्रवाई...

पुलिस के मुताबिक, कटौद गांव के विकास कोसले ने बताया कि नगर सैनिक संतोष मधुकर के तीन बेटे सूरज मधुकर, जयप्रकाश मधुकर, टार्जन मधुकर ने शराब बनाकर बेचते हो कहकर विवाद किया था. फिर रंजिश के तहत 1 दिसंबर को लेकर सूरज मधुकर, जयप्रकाश मधुकर, टार्जन मधुकर और दाऊराम अजय, उसके घर के अंदर घुसकर गैंती के बत्ते, डंडे से मारपीट की.

बीच-बचाव करने आए उसके भाई के साथ भी मारपीट की. मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी. इधर, नवागढ़ पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायिक रिमांड में भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir Loot Arrest : चाकू की नोक पर मारपीट कर लूट, 2 आरोपी गिरफ्तार, नैला क्षेत्र का मामला...

Related posts:

error: Content is protected !!