JanjgirChampa Big News : शाला प्रवेशोत्सव के दौरान निरीक्षण में अनुपस्थित पाए गए 45 शिक्षकों का वेतन काटने के निर्देश, जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम सहित उड़नदस्ता दल द्वारा शाला प्रवेशोत्सव पर जिले के स्कूलों को निरीक्षण किया

जांजगीर-चांपा. कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशानुसार जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम सहित उड़नदस्ता दल द्वारा शाला प्रवेशोत्सव पर जिले के स्कूलों को निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 45 शिक्षक बिना पूर्व सूचना, आवेदन के अनुपस्थित पाये गये हैं। जिनके विरूद्ध जिला शिक्षा अधिकारी के नोटिस जारी कर अनुपस्थित दिवस का नियमानुसार वेतन काटने के निर्देश संबंधित आहरण एवं संवितरण अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं संबंधित प्राचार्याे को दिए हैं।

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

जिला शिक्षा अधिकारी एचआर सोम ने बताया कि अनुपस्थित शिक्षकों में बलौदा विकासखंड के 15 शिक्षक, अकलतरा विकासखंड के 10 शिक्षक, नवागढ़ विकासखंड के 06 शिक्षक, पामगढ़ विकासखंड के 06 शिक्षक और बम्हनीडीह विकासखंड के 08 शिक्षक अनुपस्थित पाये गए। अनुपस्थित शिक्षकों के विरूद्ध नोटिस जारी कर वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

Related posts:

error: Content is protected !!