JanjgirChampa Big News : चांपा में मजदूर को बिना सुरक्षा के काम कराने वाले मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज, तफ़्तीश कर रही पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. चांपा थाना क्षेत्र के राजापारा में मजदूर ओम सोनी को बिना सुरक्षा के छत ऊपर पोताई का काम लापरवाही पूर्वक कराने वाले मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मजदूर ओम सोनी की ओर से चांपा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया है कि मकान मालिक हितेंद्र विश्वकर्मा और ठेकेदार राम कुमार सूर्यवंशी के द्वारा ओम सोनी को बिना सुरक्षा के छत ऊपर पोताई का काम लापरवाही पूर्वक करा रहा था, जिसके कारण ओम सोनी के पास सुरक्षा नहीं होने पर वहां से वह गिर गया और ओम सोनी की मौके पर ही मौत हो गई थी.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Big Fraud : मुख्यमन्त्री निर्माण श्रमिक मृत्यु एवं दिव्यांग सहायता योजना में एक बार फिर गड़बड़ी उजागर, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया ने शिकायत की, कलेक्टर ने कहा...

पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपी मकान मालिक हितेंद्र विश्वकर्मा और ठेकेदार राम कुमार सूर्यवंशी के खिलाफ IPC की धारा 304-A और 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!