Sakti Fraud FIR : बाराद्वार में जमीन की रजिस्ट्री कराने रायगढ़ के 2 लोगों ने 11 करोड़ की धोखाधड़ी की, गुरुश्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सहित 2 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, जांच में जुटी बाराद्वार पुलिस

सक्ती. बाराद्वार में जमीन की रजिस्ट्री कराने रायगढ़ के 2 लोगों ने 11 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की है. पुलिस ने मामले में धोखाधड़ी करने वाले नानक बंसल, मुकेश बंसल के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 34 के तहत जुर्म दर्ज किया है औऱ जांच में जुटी हुई है. धोखाधड़ी करने वाले नानक बंसल और मुकेश बंसल, रायगढ जिले के रहने वाले हैं.

 



पुलिस के मुताबिक, बलौदाबाजार जिले के भाटापारा के नेमेश प्रताप सिंह ने बताया कि रायगढ़ के गुरुश्री इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर मुकेश बंसल और नानक बंसल ने बाराद्वार क्षेत्र के छितापड़रिया की 10.032 हेक्टेयर खदान की भूमि को खरीदी बिक्री की बात हुई थी. खदान हेतु उपयुक्त भूमि 17.55 एकड़ भूमि उत्खनन योग्य नहर से दोनों तरफ 50 मीटर छोड़ने बताया था. जो कि मौके पर वह जमीन मात्र 12.50 एकड़ भूमि ही उपलब्ध है. सौदा वाले जमीन में आने जाने की गई थी, वहीं रघुवीर सिंह सिसोदिया, मधुसूदन सिसोदिया ने बताया कि उनकी निजी भूमि है, जिनके द्वारा रास्ता देने से मन कर रहे हैं.

इसे भी पढ़े -  Akaltara Arrest : बाइक में बैठकर सिगरेट पीने की बात को लेकर चाकू एवं चेन से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 16 माह से फरार था आरोपी, अकलतरा पुलिस की कार्रवाई...

10 अप्रेल 2024 को 5 लोगों के द्वारा बाराद्वार में स्थित क्रेशर ऑफिस में 1 करोड़ रुपये ब्याना दिए थे. इसके बाद नानक बंसल और मुकेश बंसल जब-जब रुपये मांगते उन्हें रुपये उपलब्ध कराते रहे थे. कुछ रुपये नानक बंसल और मुकेश बंसल के ऑफिस में भी जाकर दिए हैं. अभी तक कुल 11 करोड़ रुपये उन्हें दे चुके हैं. दोनों ने अन्य व्यक्तियों से भी जमीन का सौदा कर लिया है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Arrest : कैंची निकालकर जान से मारने की धमकी देने वाले 2 आरोपी आरोपी गिरफ्तार, अकलतरा के रहने वाले हैं आरोपी...

इधर, बाराद्वार पुलिस ने धोखाधड़ी कर 11 करोड़ रुपये लेने वाले नानक बंसल, मुकेश बंसल के खिलाफ केस दर्ज किया है और आगे की जांच में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Sarangarh Police Transfer : कई थाना प्रभारियों के तबादले, SP ने जारी किया आदेश...

Related posts:

error: Content is protected !!