JanjgirChampa Big News : CBI ऑफिसर बनकर केरा गांव के सरपंच को फोन पर दी धमकी, पंचायत में जांच के नाम पर रुपए की भी मांग की, नवागढ़ थाना में केस दर्ज

जांजगीर-चाम्पा. नवागढ़ थाना क्षेत्र के केरा गांव के सरपंच लोकेश शुक्ला को धमकी मिली है. मोबाइल से फोन करने वाले शख्स ने खुद को CBI ऑफिसर बताया है और रुपये की डिमांड की है. रिपोर्ट पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 384, 419, 506 के तहत जुर्म दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

 



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, केरा गांव के सरपंच लोकेश शुक्ला ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उनके मोबाइल नम्बर पर राकेश कुमार गुप्ता, सचिवालय राज मंत्रालय रायपुर के नाम से फोन आया और कहा कि वह CBI ऑफिसर है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : छत्तीसगढ़ में खुला नौकरी का पिटारा, 1,703 पदों पर होगी भर्ती, छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल पहली बार आयोजित करेगा भर्ती परीक्षा... डिटेल में जानिए...

उसने कहा कि CM के अभिव्यक्ति टोल फ्री नंबर पर 10 से 20 लोगों ने उनके खिलाफ शिकायत की है. इस पर केंद्र और CM की टीम, मंत्रालय रायपुर की टीम आकर जांच करेगी. फिर उसने रुपये की मांग कर धमकी दी और कहा कि जांच होगी तो 10-20 लाख रिकव्हरी भरनी पड़ेगी.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यलता आनंद मिरी की अध्यक्षता में सामान्य सभा की बैठक आयोजित, उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया भी रहे मौजद... कई बड़े मुद्दों पर हुई चर्चा... डिटेल में पढ़िए...

मामले में नवागढ़ पुलिस ने मोबाइल नंबर के आरोपी धारक के खिलाफ आईपीसी की धारा 384, 419, 506 के तहत केस दर्ज किया है और जांच में जुटी हुई है.

error: Content is protected !!