JanjgirChampa Good News : विरल ब्लड ग्रुप की तत्काल आवश्यकता पड़ने पर बलौदा थाना प्रभारी बने मसीहा, चाम्पा में ब्लड का किया दान, हो रही तारीफ

जांजगीर-चाम्पा. विरल ब्लड ग्रुप की तत्काल आवश्यकता पड़ने पर बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने ब्लड का दान किया है और फरिश्ता बनकर आने से मरीज को नया जीवन दिया है. लोग इस पहल की तारीफ भी कर रहे हैं. बलौदा थाना प्रभारी ने मानवता का परिचय देते हुए पहले भी चार बार रक्त का दान किया है, जिसकी लोगों ने सराहना की है.

 



दरसअल, सारंगढ़ में एक मरीज को ए बी निगेटिव रक्त की तत्काल आवश्यकता थी. इस ग्रुप का रक्त कहीं नहीं मिल रहा था और यह अत्यंत विरल ब्लड ग्रुप है. इस बात की जानकारी जब बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी को हुई तो उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्परता के साथ मरीज के पास चांपा पहुंचकर रक्तदान किया. पहले भी थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने चार बार रक्तदान किया है, जो काफी प्रशंसनीय है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : लायंस स्कूल चाम्पा के विद्यार्थियों ने देखी छत्तीसगढ़ की 36 भाजियां, स्कूल प्रबंधन ने स्कूली बच्चों को कराया देश के पहले किसान स्कूल का भ्रमण

बलौदा थाना प्रभारी गोपाल सतपथी का कहना है कि जो भी शारीरिक रूप से सक्षम हैं, उन्हें रक्त का दान करना चाहिए. इससे सेहत पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता और रक्त के दान से शरीर स्वस्थ रहता है. रक्त के दान से जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाया जा सकता है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Baloda DeadBody : सड़क किनारे के गड्ढे में युवक का शव मिला, मौके पर पहुंची FSL और बलौदा पुलिस की टीम...

Related posts:

error: Content is protected !!