JanjgirChampa Big Accident : अज्ञात बेकाबू कार ने सड़क पर पैदल जा रहे 45 साल के व्यक्ति को कुचला, मौके पर ही शख्स की मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम, मौके पर पुलिस टीम मौजूद, अकलतरा थाना क्षेत्र का मामला

जांजगीर-चाम्पा. अकलतरा थाना क्षेत्र के अमरताल गांव में तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क पर पैदल जा रहे 45 साल के व्यक्ति को कुचल दिया. हादसे में राजकुमार यादव की मौके पर ही मौत हो गई है. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने NH-49 पर चक्काजाम कर दिया है और मुआवजे की मांग कर रहे हैं. हादसे के बाद मौके पर पुलिस टीम मौजूद है और लोगों को समझाइश दी जा रही है.

 



इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

अमरताल गांव का राजकुमार यादव का घर सड़क किनारे है. वह सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी अकलतरा की ओर से जांजगीर की ओर जा रही कार ने उसे कुचल दिया. घटना के बाद मौके से कार लेकर ड्राइवर फरार हो गया है. इधर, राजकुमार यादव की मौत के बाद गुस्साए लोगों ने NH-49 पर चक्काजाम कर दिया है.

सूचना के बाद मौके पर अकलतरा पुलिस की टीम पहुंची है और आक्रोशित लोगों को समझाइश दी जा रही है. फिलहाल, मौके पर तनाव है और मुआवजे के साथ घटनाकारित वाहन पर कार्रवाई करने की मांग की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!