JanjgirChampa News : चाम्पा रेलवे स्टेशन के आसपास के ठेला संचालक RPF से परेशान, नेता प्रतिपक्ष को समस्या से कराया अवगत, नेता प्रतिपक्ष ने निराकरण करने का दिया आश्वासन

जांजगीर-चाम्पा. चाम्पा रेलवे स्टेशन के पास ठेला लगाने वाले काफी परेशान हैं. वे रेलवे स्टेशन के आसपास ठेला लगाकर फल की बिक्री करते हैं, लेकिन RPF को यह गंवारा नहीं है और ठेला संचालकों को परेशान किया जा रहा है. साथ ही, उनपर कार्रवाई की जाती है. वे गरीब तबके के लोग हैं और ठेला संचालन कर अपना जीवनयापन करते हैं. इससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और समस्याओं को लेकर नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया है. इस पर नेता प्रतिपक्ष नारायण चन्देल ने रेलवे के GM और DRM से बात कर समस्या निराकरण करने का आश्वासन ठेला संचालकों को दिया है.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

ठेला संचालकों का कहना है कि रेलवे स्टेशन के आसपास ठेला लगाकर फल बिक्री करते हैं और इससे उनका जीवनयापन होता है, लेकिन RPF के द्वारा परेशान किया जा रहा है और दुर्व्यवहार किया जाता है. साथ ही, चालानी कार्रवाई की जाती है. इससे उनकी रोजी-रोटी का साधन भी छीन गया है. हालांकि, नेता प्रतिपक्ष एवं विधायक नारायण चन्देल ने रेलवे के उच्च अधिकारियों से बात कर निराकरण करने का आश्वासन दिया है.

इसे भी पढ़े -  CG Big News : मोहला-मानपुर SP के बेटे द्वारा फायरिंग के मामले ने तूल पकड़ा, X पर पूर्व CM भूपेश बघेल ने पोस्ट कर सवाल उठाया... ये लिखी बड़ी बात... जानिए...

Related posts:

error: Content is protected !!