Lightning Death : आकाशीय बिजली गिरने से 17 लोगों की हुई मौत, CM ने जताया शोक

बिहार के 11 जिलों में पिछले 24 घंटे में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। यह जानकारी शनिवार को एक आधिकारिक बयान में दी गई।

 



मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) द्वारा जारी बयान के अनुसार, रोहतास जिले में पांच व्यक्तियों की मौत हुई, वहीं औरंगाबाद और बक्सर जिलों में दो-दो लोगों की मृत्यु हुई। बयान के अनुसार इसके अलावा, अरवल, किशनगंज, कैमूर, वैशाली, सीवान, पटना, अररिया और सारण जिलों में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आकाशीय बिजली गिरने की घटना में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया और मृतकों के परिजन के लिए 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। कुमार ने राज्य के लोगों से सतर्क रहने और तड़ित झंझा (थंडरस्टॉर्म) के दौरान घर के अंदर रहने की अपील की। उन्होंने लोगों से आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी सलाह का पालन करने का आग्रह भी किया।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

Related posts:

error: Content is protected !!