JanjgirChampa News : बलौदा जनपद के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 गाय को मारी टक्कर, दोनों गाय की हुई मौत, एक बाइक भी क्षतिग्रस्त, लोगों की भीड़ जुटी

जांजगीर-चाम्पा. बलौदा के जनपद के सामने तेज रफ्तार ट्रेलर ने 2 गाय को टक्कर मार दी है. घटना में दोनों गाय की मौत हो गई है, वहीं 1 बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई है. घटना की सूचना के बाद डायल 112 की टीम भी मौके पर पहुंची थी.

 



इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

दरअसल, गाय सड़क पर बैठी हुई थी, तभी तेज रफ्तार ट्रेलर आया और गाय को ठोकर मार दी. घटना में दो गायों की मौत हुई है. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई थी और इस दौरान कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी बाधित हो गया था.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में साइबर सिक्योरिटी एवं अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित, विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के बताए उपाय

आपको बता दें कि सड़कों पर गाय बैठी रहती है और आए दिन दुर्घटना का शिकार हो रही हैं, लेकिन किसी को कोई सरोकार नहीं है. न गायों के लिए उचित गोठान की व्यवस्था है और ना ही चारे की. अधिकतर गाय सड़कों पर ही नजर आती हैं.

error: Content is protected !!