इस महीने लॉन्च होगी कई दमदार गाड़ियां, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली. साल भारतीय बजार में कई कारें लॉन्च हो चुकी हैं और अभी कई बेहतरीन गाड़ियां लॉन्च होने वाली है। जुलाई महीने के शुरुआती दिनों में ही मारुति सुजुकी और किआ की ओर से एक-एक नई कार लॉन्च होने वाली है। इनके अलावा, इसी महीने हुंडई भी अपनी नई माइक्रो एसयूवी लॉन्च करेगी। होंडा भी अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी के लिए बुकिंग शुरू करने वाली है।

 



जुलाई लॉन्च होगी कारें

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट 

किआ सेल्टोस फेसलिफ्ट का इंतजार अब खत्म होने वाली है। सेल्टोस को पहली बार भारत में 2019 में लॉन्च किया था। 4 जुलाई को इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया गया। यह हुंडई क्रेटा को कड़ी टक्कर देगी। इसे अब तक का सबसे बड़ा अपडेट मिलने वाला है। इसमें ADAS भी मिलेगा।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : बनाहिल की छात्राओं ने किया गौरवान्वित, टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय जांजगीर में लहराया परचम, बढ़ाया श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल का मान

मारुति इनविक्टो

यह मारुति सुजुकी की नई प्रीमियम एमपीवी होगी और कंपनी की सबसे ज्यादा महंगी कार होगी। इसे 5 जुलाई को लॉन्च किया गया। यह टोयोटा इनोवा हाईक्रॉस पर बेस्ड होगी। हालांकि, इसमें डिजाइन बदलाव देखने को मिलेंगे। यह ADAS के साथ आने वाली पहली मारुति कार होगी।

हुंडई एक्सटर

हुंडई एक्सटर कंपनी की सबसे छोटी एसयूवी होगी और अब इसका इंतजार खत्म होने वाला है। यह माइक्रो एसयूवी बाजार में टाटा पंच को टक्कर देगी। इसकी प्री-बुकिंग्स चालू हो चुकी हैं। कंपनी के पोर्टफोलियो में यह वेन्यू के नीचे रहेगी। इसमें सनरूफ भी होगी, जो टाटा पंच में नहीं मिलती है।

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : शहनाज अख्तर की भजन प्रस्तुति में झूमे श्रद्धालु, हरि लीला ट्रस्ट ने मेधावी विद्यार्थियों को 21 हजार रू और स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, जनसेवा के कार्यों की अतिथियों ने की सराहना, देर रात तक माता के जयकारों से गूंजता रहा शहर

होंडा एलिवेट

होंडा एलिवेट को मई 2023 में रिवील किया गया था लेकिन अभी इसे लॉन्च नहीं किया गया है। हालांकि, इस महीने इसकी बुकिंग्स चालू हो जाएंगी। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर फेस्टिव सीजन में लॉन्च किया जाएगा। यह कार कई प्रीमियम फीचर्स के साथ आएगी।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय में स्काउट्स एवं गाइड्स का जिला स्तरीय तृतीय सोपान व निपुण जांच परीक्षा शिविर का हुआ समापन, प्रमाण पत्र का किया गया वितरण

Related posts:

error: Content is protected !!