MS Dhoni अपनी फिल्मों में अल्लू अर्जुन, पवन कल्याण, प्रभास को नहीं लेंगे, साक्षी धोनी ने किया खुलासा, बताई बड़ी वजह

एलजीएम’ के प्रमोशनल इवेंट में साक्षी ने खुलासा किया कि वे अल्लू अर्जुन की बहुत बड़ी फैन हैं और उन्होंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं. हालांकि, वे उन्हें अपने बैनर तले बन रही फिल्मों में नहीं ले सकतीं. साक्षी धोनी ने धोनी एंटरटेनमेंट के साथ निर्माता के रूप में अपनी शुरुआत की है. इस बैनर की पहली फिल्म एक तमिल फिल्म है जिसका नाम ‘लेट्स गेट मैरिड या एलजीएम’ है और ये 24 जुलाई को रिलीज हो रही है जिसका माही के फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 



अपकमिंग फिल्म के निर्माता एमएस धोनी अपनी वाइफ के साथ हाल ही में हैदराबाद में फिल्म के प्रचार कार्यक्रम में शामिल हुए. इस बीच जब साक्षी से पूछा गया कि क्या उन्होंने प्रभास और पवन कल्याण जैसे सितारों के साथ एक निर्माता के रूप में काम करने का सोचा है तो उन्होंने जवाब नहीं में दिया.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

दरअसल, साक्षी ने कहा, ‘मेरे पास इसके लिए वित्तीय संसाधन (financial resources) नहीं हैं, उनके पास बड़े बजट, हाई सैलरी और पैकेज हैं जो मुझे उन्हें देना होगा और फिलहाल ऐसा संभव नहीं है. अभी, मैं अपना पहला उद्यम शुरू कर रही हूं. मुझे खुद को स्थापित करने और एक ठोस नींव रखने दें.’

साक्षी सिंह ने यह भी कहा कि वे धोनी एंटरटेनमेंट बैनर के तहत किसी भी फिल्म के लिए अल्लू अर्जुन को लेने का जोखिम नहीं उठा सकतीं, उन्होंने कहा, ‘फिलहाल हम उनका या उन जैसे बड़े स्टार्स की फीस को अफॉर्ड नहीं कर सकते.’ हालांकि, साक्षी ने खुद को अल्लू अर्जुन का एक बड़ा फैन बताया. उन्होंने कहा, ‘मैं अल्लू अर्जुन की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं और बड़े होने के दौरान मैंने उनकी सभी फिल्में देखी हैं.’ इस बयान ने देशभर में अल्लू अर्जुन के प्रशंसकों को रोमांचित कर दिया है.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

धोनी के प्रोडक्शन हाउस तले बनी फिल्म ‘लेट्स गेट मैरिड’, जिसे एलजीएम के नाम से भी जाना जाता है, रमेश थमिलमानी द्वारा निर्देशित एक द्विभाषी फिल्म है. साक्षी धोनी ने फिल्म का निर्माण किया, जिसमें हरीश कल्याण, इवाना और नादिया मुख्य भूमिका में हैं. हालांकि एमएस धोनी को लेकर कैमियो उपस्थिति की खबरें हैं, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इस फिल्म में योगी बाबू और मिर्ची विजय सहायक भूमिकाओं में नजर आएंगे. ‘एलजीएम’ 28 जुलाई को रिलीज होने वाली है. इसे पवन कल्याण और साई धरम की फिल्म ‘तेज ब्रो’ के साथ टकराव से बचने के लिए तेलुगु रिलीज को एक हफ्ते के लिए टाल दिया गया है. इसलिए, एलजीएम का तेलुगु वर्जन अब 4 अगस्त को स्क्रीन पर आएगा.

इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

Related posts:

error: Content is protected !!