न आलिया न प्रियंका… इस मामले में कोई नहीं दे सकता दीपिका पादुकोण को टक्कर, कैटरीना-अनुष्का भी हैं पीछे

नई दिल्ली. मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) पिछले 16 सालों से फिल्मों में सक्रिय हैं और अपनी दमदार एक्टिंग से लगातार दर्शकों का मनोरंजन करती आ रही हैं. वहीं, उनके चाहने वाले सिर्फ देशभर में नहीं, बल्कि दुनियाभर में हैं. लोगों के बीच उनकी गजब की पॉपुलैरिटी देखने को मिलती है. फैंस उनकी फिल्मों का बड़ी बेसब्री से इंतजार करते हैं. IMBD के आंकड़ों के अनुसार, 2007 में आई फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने वालीं दीपिका ‘Highest Grossing Hindi Films (वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में)’ की टॉप-10 लिस्ट में दूसरे और नौवें नंबर पर हैं, जबकि इस लिस्ट से आलिया भट्ट और प्रियंका चोपड़ा की एक भी फिल्म नहीं है. वहीं, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की 2-2 फिल्में इस लिस्ट में शामिल हैं, जो दीपिका की फिल्मों से नीचे है.



इसे भी पढ़े -  Sakti News : नकली खाद व कालाबाजारी पर बड़ी कार्यवाही, 3 विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित, 17 केंद्रों को कारण बताओ नोटिस जारी, 48 उर्वरक विक्रय केंद्रों का किया जा चुका है निरीक्षण...

पठान (Pathaan): इसी साल जनवरी में आई दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान की ये फिल्म इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. इस फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1042.2 करोड़ रुपये है.

पद्मावत (Padmaavat): साल 2018 में आई दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की ये फिल्म इस लिस्ट में नौवें नंबर पर है. इस फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 560.7 करोड़ रुपये है.

पीके (PK): साल 2014 में आई अनुष्का शर्मा और आमिर खान की ये फिल्म इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर है. इस फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 742.3 करोड़ रुपये है.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के रवैये से महिलाओं के सशक्तिकरण को आघात, जिला महिला मोर्चा द्वारा प्रेसवार्ता की गई आयोजित

सुल्तान (Sultan): साल 2016 में आई अनुष्का शर्मा और सलमान खान की ये फिल्म इस लिस्ट में छठे नंबर पर है. इस फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 614.9 करोड़ रुपये है.

टाइगर जिंदा है (Tiger Zinda hai): साल 2017 में आई कैटरीना कैफ और सलमान खान की ये फिल्म इस लिस्ट में आठवें नंबर पर है. इस फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 562.5 करोड़ रुपये है.

धूम 3 (Dhoom 3): साल 2013 में आई कैटरीना कैफ और आमिर खान की ये फिल्म इस लिस्ट में दसवें नंबर पर है. इस फिल्म का टोटल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 545.7 करोड़ रुपये है.

error: Content is protected !!