पकड़े जाने के डर से पटवारी ने चबा लिए हजारों रुपए, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे आप भी हैरान… पढ़िए

कटनी। मध्यप्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे है। लोकायुक्त की टीम लगातार कार्रवाई भी कर रही है। हाल ही में कटनी से रिश्वतखोरी का नया मामला सामने आया है। आप सभी ने ऐसा पहली बार सुना होगा कि लोकायुक्त द्वारा पकड़े जाने पर रिश्वत खोरों ने पैसे ही चबा लिए पर ऐसा पहली बार हुआ कि सबूत की खातिर पेट मे गए पैसे उगलवाने पुलिस रिश्वत खोर को लेकर अस्पताल पहुंच गई। यह मजेदार मामला कटनी जिले के बरही तहसील का है। यहां एक पटवारी ने पकड़े जाने पर रिश्वत के पैसे खा लिए। पटवारी का नाम गजेंद्र सिंह है।



इसे भी पढ़े -  Nawagarh News : भाजयुमो के नवागढ़ मण्डल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी भोजराम साहू को मिली, क्षेत्र के युवाओं में हर्ष का माहौल

कटनी-बरही में रिश्वत लेते पकड़े गए पटवारी ने रिश्वत के पैसे ही डकार लिए। लोकायुक्त द्वारा पटवारी को इलाज के लिए जिला अस्पताल कटनी लाया गया जहाँ कोतवाली पुलिस भी मौजूद रही। डॉक्टरों द्वारा पटवारी का इलाज व पेट से पैसे निकलवाने की कोशिश जारी है। पटवारी का नाम गजेंद्र सिंह है।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : अग्रवाल सभा सक्ती के पुनः अध्यक्ष बने श्यामसुंदर अग्रवाल, सर्वसम्मति से हुआ चयन, समाज के सभी सदस्यों के प्रति आभार किया व्यक्त

error: Content is protected !!