Sakti Big Accident : पिकअप से टकराकर बाइक सवार 22 वर्षीय वेल्डर की मौत, वेल्डिंग दुकान जाते वक्त हुई घटना, हॉस्पिटल ले जाने पर डॉक्टर ने किया मृत घोषित, जांच में जुटी बाराद्वार पुलिस

जांजगीर-चाम्पा. बाराद्वार के पुराना तहसील के पास पिकअप से टकराकर 22 वर्षीय वेल्डर की मौत हो गई है. वेल्डिंग दुकान जाते वक्त घटना हुई है, जिसे डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती ले जाया गया था, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



बाराद्वार टीआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया कि वार्ड नंबर 15 जूना तालाब मुक्ता राजा के 22 वर्षीय वेल्डर देवेंद्र बरेठ, वेल्डिंग दुकान बाइक से जा रहा था, तभी बाइक सामने से आ रहे पिकअप से टकरा गई. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती के जाने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया है. मामले में पुलिस के द्वारा जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़े -  Kisaan School : पराली जलाने के बजाय उससे करें मशरूम उत्पादन, खेती के लिए बनाएं जैविक खाद, किसान स्कूल में आयोजित हुआ मशरूम प्रशिक्षण कार्यक्रम, किसानों को पराली के सदुपयोग के बताए तरीके...

Related posts:

error: Content is protected !!