Sakti Fraud Arrest : नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख 50 हजार रूपये की ठगी, भीम आर्मी का प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार, आरोपी के द्वारा और कई लोगों से की गई है ठगी, बाराद्वार पुलिस ने भेजा जेल

सक्ती. बाराद्वार पुलिस ने वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख 50 हजार रूपये की ठगी करने वाले भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी को गिरफ्तार किया है और उसे जेल भेज दिया है, वहीं आरोपी के द्वारा अन्य कई लोगों से भी ठगी की गई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

 



बाराद्वार के टीआई राजेश चंद्रवंशी ने बताया, दर्राभांठा के नरेश दिव्य ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि बाराद्वार के राजेश सूर्यवंशी, भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष के द्वारा वन विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर 4 लाख 50 हजार रूपये की ठगी की गई है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे गिरफ्तार जेल भेज दिया है, वहीं आरोपी द्वारा अन्य कई लोगों से भी ठगी की गई है. मामले में पुलिस जांच कर रही है.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa Breaking News : देवरी पिकनिक स्पॉट में फिर हुआ हादसा, हसदेव नदी में डूबे 3 युवक, बिलासपुर से पहुंचे थे 4 युवक और 4 युवती, मौके पर पहुंची पंतोरा पुलिस, रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, अब तक पिकनिक स्पॉट में 15 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी...

Related posts:

error: Content is protected !!