Sakti News : 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर, परिवहन में प्रयुक्त बाइक जब्त, डभरा पुलिस की कार्रवाई

सक्ती. डभरा पुलिस ने 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है. साथ ही, परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.



दरअसल, पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरसवानी गांव के बाजार चौक के पास नाकाबंदी कर 30 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी युवक सुनील खूंटे को पकड़ा है. साथ ही परिवहन में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया है.

इसे भी पढ़े -  Champa-Seoni News : बिहान की महिलाएं सीख रही दरी से तसर कपड़ा बनाने की कला, सिवनी में 45 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

पुलिस ने आरोपी युवक सुनील खूंटे के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत जुर्म दर्ज किया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

error: Content is protected !!