Sakti News : शासकीय हाईस्कूल का लोकार्पण और सरस्वती साइकिल योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल का वितरण चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने किया

सक्ती. डभरा ब्लॉक के फरसवानी गांव में शहीद मोहन लाल चंद्रा शासकीय हाईस्कूल का लोकार्पण चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव ने किया है. साथ ही, सरस्वती साइकिल योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया है.

 



इस दौरान विधायक रामकुमार यादव ने कहा कि आज फरसवानी गांव में शहीद मोहन लाल चंद्रा शासकीय हाई स्कूल का लोकार्पण किया गया है. निश्चित ही इस स्कूल से छात्र-छात्राओं को अध्ययन में काफी सहूलियत होगी. साथ ही सरस्वती साइकिल योजना के तहत बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया गया.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष यनिता चंद्रा, जनपद उपाध्यक्ष खुशवंत चंद्रा, जिला पंचायत की पूर्व सदस्य तुलसी देवी साहू, फरसवानी गांव के सरपंच राजकुमार चंद्रा, डभरा बीईओ सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण काफी संख्या में मौजूद थे.

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : समाजसेविका इंजी. मंजूषा पाटले को मिली बड़ी जिम्मेदारी, छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा वेलफेयर फाउंडेशन की बनीं प्रदेश महासचिव...समर्थकों एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल...

Related posts:

error: Content is protected !!