Skin Care : चेहरे पर चाहिए चांदी सी चमक तो एलोवेरा को इन 6 तरीकों से लगाना कर दीजिए शुरू, त्वचा निखर उठेगी

मौसम मॉनसून का चल रहा है और यह वो मौसम है जब त्वचा आम दिनों से भी ज्यादा बेजान नजर आती है. चेहरे के बेजानपन और रूखेपन को दूर करने के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खे अपनाए जा सकते हैं. यहां आपके लिए एलोवेरा (Aloe Vera) के कुछ ऐसे ही नुस्खे दिए जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल आपकी स्किन को बेहतर करने में मददगार साबित हो सकता है. एलोवेरा एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है. इसके इस्तेमाल से चेहरे पर प्रोटेक्टिव लेयर बनती है जो स्किन को नमी देने का काम करती है. जानिए किन-किन तरीकों से चेहरे पर लगाएं एलोवेरा.

 



निखरी त्वचा के लिए एलोवेरा
एलोवेरा और शहद

जब चेहरे ड्राई और बेजान महसूस हो तो उसपर एलोवेरा और शहद (Honey) मिलाकर लगा लीजिए. 2 चम्मच एलोवेरा का ताजा गूदा या फिर एलोवेरा जैल लें और इसमें एक चम्मच शहद डालें. इस मिश्रण में पका हुआ केला भी डाला जा सकता है. इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें.

इसे भी पढ़े -  Sakti News : 15 वर्षों बाद 5 गांवों की बिजली समस्या का होगा समाधान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आलोक पटेल की पहल रंग लाई, भूमिपूजन किया, कहा, 'क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर प्रयास करना ही है उनकी प्राथमिकता'

एलोवेरा और गुलाबजल
स्किन को एन्हैंस करने और निखार पाने के लिए एलोवेरा का यह पैक फायदेमंद साबित होगा. एक चम्मच एलोवेरा में एक चम्मच गुलाबजल मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इसे 20 मिनट लगाए रखने के बाद चेहरा धो लें. चेहरे पर ताजगी महसूस होगी.

एलोवेरा और विटामिन ई
विटामिन ई (Vitamin E) स्किन को कई तरह से फायदे देता है. 2 चम्मच एलोवेरा जैल में एक विटामिन ई कैप्सूल मिलाएं. इसे चेहरे पर मलें और कुछ देर बाद चेहरा धो लें. स्किन पर चमक और निखार नजर आने लगेगा.

एलोवेरा और नींबू का रस
नींब और एलोवेरा चेहरे पर एक अच्छे एंटी-ऑक्सीडेंट मास्क की तरह काम करता है. इस नेचुरल मास्क को बनाने के लिए एक चम्मच नींबू के रस और एक चम्मच एलोवेरा जैल को साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं. इस पेस्ट को 15 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. चेहरा चमक उठेगा.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : भारी बारिश की आशंका को देखते हुए किसान धान की कटाई टालें, कटी फसल को तिरपाल से ढककर रखें : इंजी. रवि पाण्डेय

एलोवेरा और ब्राउन शुगर
एलोवेरा से फेस पैक (Aloe Vera Face Pack) ही नहीं बल्कि फेस स्क्रब भी बनाया जा सकता है. इस फेस स्क्रब को बनाने के लिए एलोवेरा में ब्राउन शुगर मिलाएं और इसे हल्के हाथों से चेहरे पर मलकर धो लें. यह स्क्रब डेड स्किन सेल्स को दूर करने में असर दिखाता है.

एलोवेरा और हल्दी
एक चम्मच एलोवेरा में एक चम्मच शहद, चुटकीभर हल्दी और कुछ बूंदे गुलाबजल की मिला लें. इसे चेहरे, गले और गर्दन पर 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. चेहरा निखरा और चमकदार दिखने लगेगा.

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. खबर सीजी न्यूज इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल की बेटियों ने बढ़ाया गौरव, NSS में रचा इतिहास, बनाहिल की दो छात्राओं का राष्ट्रीय मंच तक सफर

Related posts:

error: Content is protected !!