Success Story : ये हैं IIT एलुमनी कृतिवासन, 6,65,275 करोड़ की कंपनी के हैं सबसे अधिक सैलरी पाने वाले सीईओ

टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) में नौकरी के बदले करोड़ों के घोटाले का खुलासबा हुआ था. जिसके बाद कंपनी के एमडी और सीईओ राजेश गोपीनाथन ने इस्तीफा दे दिया था. राजेश गोपीनाथ की जगह के. कृतिवासन ने ली है. वह इससे पहले टीसीएस के बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस कारोबार के ग्लोबल हेड के पद पर थे. कृतिवासन ने टीसीएस में 1989 में शामिल हुए थे.

 



आईआईटी मद्रास और कानपुर के हैं पूर्व छात्र

इसे भी पढ़े -  Raigarh News : पेट्रोल पंप पर फर्जी ऑनलाइन पेमेंट दिखाकर ठगी करने वाला युवक गिरफ्तार, QR पेमेंट का फर्जी स्क्रीनशॉट दिखाकर आरोपी हो जाता था फरार, कार जब्त

के. कृतिवासन ने आईआईटी मद्रास से ग्रेजुएशन और आईआईटी कानपुर से पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. कृतिवासन को किताबें पढ़ने का शौक है. साथ ही वह फिटनेस एंथुजियास्ट भी हैं.

कृतिवासन भारत में सबसे अधिक सैलरी पाने वाले आईटी एग्जीक्यूटिव में से एक हैं. रिपोर्ट के अनुसार कृतिवासन की बेसिक सैलरी प्रति माह करीब 10 लाख रुपये है. साथ में कई अन्य बेनिफिट्स सहित वह हर महीने 16 लाख रुपये कमाते हैं. मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार इससे पहले 2021-22 में उनका सालाना पैकेज 25.75 करोड़ रुपये था.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Double Murder Arrest : डबल मर्डर और दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10 माह की मासूम बच्ची की गला घोंटकर की थी हत्या...पूरी खबर पढ़िए...
error: Content is protected !!