गदर 2 के ट्रेलर लॉन्च पर कुछ यूं पहुंचे सनी देओल और अमीषा पटेल, तारा सिंह-सकीना का Video देख फैंस बोले- ‘दोबारा सुपरहिट…’

नई दिल्ली: सनी देओल और अमीषा पटेल की गदर 2 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, जिसका इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. वहीं ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सनी और अमीषा पटेल की 22 साल बाद भी खूबसूरत कैमेस्ट्री देख फैंस अपना दिल दे बैठे हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

 



इसे भी पढ़े -  Pamgarh News : विधानसभा स्तरीय युवा संवाद एवं छात्र प्रतिस्पर्धा संपन्न, "लोकतंत्र बचाओ-भीड़तंत्र भगाओ, लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ" विषय पर युवाओं ने किया चिंतन, भाजयुमो जिलाध्यक्ष आकाश सिंह के नेतृत्त्व में किया गया आयोजन...

पैपराजी द्वारा शेयर किए गए वीडियो में अमीषा पटेल लाल कलर के खूबसूरत शरारा में एक बार फिर सकीना के लुक में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. जबकि सनी देओल तारा सिंह के लुक में हैंडसम लग रहे हैं. वहीं ढोल नगाड़ों के साथ ट्रैलर लॉन्च पर एंट्री करते हुए दोनों की जोड़ी को फैंस का प्यार मिल रहा है. इसके अलावा दूसरी वीडियो में सकीना और तारा सिंह की कैमेस्ट्री देख फैंस अपना दिल दे बैठे हैं.

इसे भी पढ़े -  Raigarh Police Gambling Arrest : दो जुआ फड़ों से जुआ खेलते 29 जुआरी गिरफ्तार, जुआरियों के पास से 9 लाख नगदी जब्त, 'ऑपरेशन अंकुश' के तहत रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई... पढ़िए पूरी खबर...

बता दें, गदर 2 में सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा उत्कर्ष शर्मा एक बार फिर से नजर आएंगे. जबकि सिमरत कौर, मनीष वाधवा और लव सिन्हा अहम किरदारों में नजर आएंगे. जबकि फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होगी.

error: Content is protected !!