टमाटर के खेत में सोये किसान की बेरहमी से हत्या, इसी जिले में 30 लाख का टमाटर बेचने वाले किसान को भी बदमाशों ने उतार दिया था मौत के घाट..

अन्नमय: आंध्र प्रदेश के अन्नमय जिले में एक और किसान की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने बताया की यह इस हफ्ते जिले की दूसरी वारदात है जब टमाटर उत्पादन से जुड़े दूसरे किसान की हत्या कर दी गई हो।

 



पुलिस ने बताया कि रविवार आधी रात को अन्नमया जिले के पेद्दा टिप्पा समुद्र के पास फसल की रखवाली के लिए अपने खेत में सो रहे किसान मधुकर रेड्डी की बदमाशों ने गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना का खुलासा होने के बाद से परिजन गहरे सदमे में हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : एम्स में ब्लड कैंसर से पीड़ित दीपमाला का होगा इलाज, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता व समाजसेवी इंजी. रवि पाण्डेय के प्रयास से CM विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से मिली 17.89 लाख की आर्थिक सहायता...

खबर मिलने के बाद डीएसपी केसप्पा घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। डीएसपी केसप्पा ने कहा, “सूचना मिलने के बाद हम मौके पर पहुंच गए हैं और घटना की जांच की जाएगी और आगे की जानकारी का इंतज़ार है।”

बता दे कि इससे पहले, अन्नामय्या जिले के मदनपल्ले मंडल के बोडुमल्लादिने गांव में एक 62 वर्षीय टमाटर किसान की हत्या कर दी गई थी। मृतक की पहचान नारेम राजशेखर रेड्डी के रूप में हुई थी। ख़बरों के मुताबिक़ राजशेखर ने कुछ ही दिनों में टमाटर बेचकर करीब 30 लाख रूपये कमा लिए थे।

इसे भी पढ़े -  Akaltara News : श्री ऋषभ विद्योदय महाविद्यालय बनाहिल में भव्य दीक्षारंभ समारोह संपन्न, जिसके जीवन में अनुशासन, उसके हाथ में भविष्य : कुलपति डॉ. चौहान, नए सफर की हँसी भरी शुरुआत, नवप्रवेशी छात्रों के स्वागत में सजा हास्य कवि सम्मेलन

Related posts:

error: Content is protected !!