Aushdhi Paudhon Ki Anokhi Bagiya : औषधि पौधों की अनोखी बगिया, जहां देश-विदेशों के दुर्लभ औषधि पौधों को संग्रह, जांजगीर के प्रकृति प्रेमी राजीव सिंह की अलग कोशिश

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर में ऐसा प्रकृति प्रेमी हैं, जिन्हें देश-विदेशों के दुर्लभ औषधि पौधों को संग्रह करने का शौक है. प्रकृति प्रेमी का नाम है राजीव सिंह, जिन्होंने अपने घर के परिसर में औषधि पौधों की अनोखी बगिया बना रखी है.

 



राजीव सिंह ने देश-विदेश के 134 दुर्लभ औषधि पौधों को संग्रह किया है और इन औषधि पौधों को वे बच्चों की तरह देखभाल करते हैं. राजीव सिंह ने ऐसे औषधि पौधों को संग्रह किया है, जिनकी धार्मिक मान्यता भी बड़ी है, जिसका लोग दर्शन करना चाहते हैं.

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

घर की छत को भी प्रकृति प्रेमी ने औषधि पौधों की बगिया बना रखी है. राजीव सिंह का पर्यावरण से कितना प्रेम है, वह इससे पता चलता है कि पेड़ को बचाने के लिए उन्होंने घर के छज्जे को तोड़वा दिया, लेकिन पेड़ को नहीं काटा.

इसे भी पढ़े -  ब्रिलियंट पब्लिक स्कूल बनारी जांजगीर में भगवान श्री विश्वकर्मा पूजा बड़े धूमधाम एवं श्रद्धा के साथ मनाई गई

राजीव सिंह की औषधि पौधे की अनोखी बगिया में अमरनाथ क्षेत्र में मिलने वाला नागमणि फूल, कुरुक्षेत्र के पहाड़ियों में मिलने वाला भीम फल, पीले रंग का कमल, रुद्राक्ष, मधुमेह में बनने वाली इन्सुलिन के पौधे कल्पवृक्ष, ब्रम्हकमल, सीता अशोक, हनुमान फल, कृष्ण वट, अक्षय वट शामिल है.

इसे भी पढ़े -  Janjgir News : सहकारी सेवा समिति बोड़सरा में 'आशीर्वाद का दीया' प्रज्ज्वलित, किसानों ने लिया विकसित भारत के संकल्प का संकल्प

राजीव सिंह की औषधि की अनोखी बगिया में भारत के साथ ही श्रीलंका, पाकिस्तान, चीन समेत दूसरे देशों के औषधि पौधे हैं.

error: Content is protected !!