World Cup 2023 से पहले इंग्लिश टीम को लगा जोरदार झटका, इस बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा… जिसनें बनाया था World Cup Champion…पढ़िए

नई दिल्ली: वनडे वर्ल्ड 2024 में अब कुछ ही महीने बचे हैं। इससे पहले ही इंग्लैंड टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के हरफनमौला खिलाड़ी एलेक्स हेल्स (Alex Hales) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। एलेक्स हेल्स ने 12 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कह दिया। इंग्लैंड को अक्टूबर-नवंबर में वनडे वर्ल्ड कप खेलना है।

 



हेल्स ने अगस्त 2011 में भारत के खिलाफ T20I में डेब्यू किया और 2014 में भारत के खिलाफ ही वनडे में डेब्यू किया था। तब से वह इंग्लैंड के लिए 75 T20I, 70 वनडे खेले हैं। हेल्स ने टी20 में एक शतक के साथ 2074 रन बनाए हैं। वहीं, वनडे में 6 शकतकों के साथ 2419 रन बनाए हैं। एलेक्स हेल्स ने 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। 11 टेस्ट में उन्होंने 573 रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़े -  Sakti News : श्रीफल फोड़कर नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने किया पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य का शुभारंभ

विश्व चैंपियन के रूप में ली विदाई

एलेक्स हेल्स अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते थे। हेल्स ने टी20 विश्व चैंपियन के रूप में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से विदाई ली। इंग्लैंड को 2022 टी20 विश्व कप में चैंपियन बनाने के लिए शानदार योगदान दिया। भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार नाबाद 86 रन बनाकर अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाया था।

वनडे में खेली है 171 रन की पारी

हेल्स को 2022 से पहले इंग्लैंड के दो सर्वोच्च वनडे स्कोर में सबसे अधिक रन बनाने का गौरव प्राप्त है। एलेक्स हेल्स ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ उनकी टीम के कुल स्कोर 444 में से 171 रन की पारी खेली थी। 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड के 481 में से 147 रन हेल्स के ही थे। हेल्स ने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच पाकिस्तान के खिलाफ 2022 में खेला था। आखिरी वनडे साल 2019 में खेला था। वहीं, आखिरी टेस्ट में 2016 में खेला था।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : “हमने बनाया है, हम ही संवारेंगे” की तर्ज पर जांजगीर-चांपा में 50 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज की मिली स्वीकृति, क्षेत्र के विकास की दिशा में ऐतिहासिक उपलब्धि : इंजीनियर रवि पाण्डेय

बता दें कि हेल्स एक समय दुनिया के नंबर 1 टी20 बल्लेबाज थे, और दुनिया में सबसे अधिक मांग वाले टी20 बल्लेबाजों में से एक थे। उन्होंने दस से अधिक फ्रेंचाइजियों और इंग्लैंड के लिए कुल 405 टी20 खेले हैं। इस प्रारूप में 147 की शानदार स्ट्राइक रेट से 11,000 से अधिक रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़े -  JanjgirChampa News : डबल इंजन सरकार की दूरदर्शी सोच ने बढ़ाया चिकित्सा शिक्षा का दायरा, जांजगीर-चांपा सहित 5 नए मेडिकल कॉलेजों की सौगात ऐतिहासिक : अमर सुल्तानिया
error: Content is protected !!