Big News : परिवार के 4 लोगों ने खा लिया जहर, 3 की हुई मौत, मचा हड़कम्प

अहमदाबाद. गुजरात के जूनागढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले एक गांव में 50 वर्षीय एक किसान ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ शुक्रवार को जहर खा लिया. उनमें से तीन की मौत हो गई, बेटी बच गई लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किसान विकास रमणीक दुधात्रा (50), उनकी पत्नी हिना विकास दुधात्रा (45), बेटी हैप्पी (18) और एक नाबालिग बेटे ने अपने ही खेत में जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनमें से तीन की मौत हो गई.



इसे भी पढ़े -  AIIMS में हरीश राणा का निधन: 13 साल तक कोमा में रहने के बाद SC से मिली थी इच्छा मृत्यु की इजाजत

हालांकि, बेटी आत्महत्या के प्रयास से बच गई और उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने कहा कि परिवार ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, अभी तक पता नहीं चल पाया है, वहीं विकास के करीबी प्रदीप सावलिया ने बताया कि जहर खाने के बाद विकास ने उन्हें फोन कर इस हरकत की जानकारी दी थी. कॉल मिलने पर प्रदीप तुरंत मौके पर पहुंचे और आपातकालीन सेवाओं से भी संपर्क किया. फ़िलहाल, पुलिस मामले की छानबीन में लगी हुई है और ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि किसान परिवार ने ये आत्मघाती कदम क्यों उठाया ?

इसे भी पढ़े -  Sakti News : नपा अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने रथ को दिखाई हरी झंडी, सक्ती में विश्व क्षय दिवस पर 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ

error: Content is protected !!