BrahmaKamal : राजमहल बिर्रा में खिला ब्रह्म कमल, देर रात तक दर्शन करने जुटे रहे श्रद्धालु

जांजगीर-चाम्पा. राजमहल में ब्रह्म कमल खिला, दर्शन करने जुटे रहे देर रात तक श्रद्धालु। धार्मिक आस्था का प्रतीक ब्रह्म कमल अक्सर साल में जुलाई से सितंबर अक्टूबर तक खिलता है और कल देर शाम को राजमहल बिर्रा में यह अद्भुत ब्रह्म कमल के खिलने से पूजा अर्चना की गई. इस बात की चर्चा होते ही लोग दर्शन करने राजमहल पहुंचकर देर रात तक दर्शन लाभ प्राप्त किए। लोगों ने आस्था स्वरूप पूजा अर्चना कर नारियल पान सुपारी और नगद राशि चढ़ाकर प्रणाम किया।दो साल पूर्व में भी राजमहल बिर्रा में ब्रह्म कमल खिला हुआ था।

 



इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh : शासकीय स्कूल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास : कलेक्टर, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आयोजित, खरौद के हायर सेकेंडरी, मिडिल स्कूल और प्रायमरी स्कूल के प्रतिभावान 42 छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों का हुआ सम्मान

इस अवसर पर राजमहल बिर्रा के पूर्व जमींदार लालबाबा, श्रीमती रेखा सिंह,राहूल,छोटू,मनोज कुमार तिवारी, श्रवण कुमार थवाईत, प्रवीण कुमार तिवारी, मणीलाल कश्यप, एकादशिया साहू, पितांबर कश्यप, रामेश्वर साहू,मोहन साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला श्रद्धालु उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!