Janjgir big News : पत्नी की हत्या कर फांसी के फंदे पर लटका दिया था, आरोपी पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जांजगीर-चाम्पा. जांजगीर क्षेत्र के मड़वा पॉवर प्लांट की कॉलोनी में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति यशवंत शर्मा को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

 



दरअसल, 23-24 अगस्त की दरमियानी रात पत्नी तृप्ति शर्मा की लाश, खिड़की पर चुनरी के फंदे पर लटकी मिली थी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर महिला की हत्या करने की बात आई थी.

आरोपी पति यशवंत शर्मा ने महिला की हत्या कर फांसी पर शव को लटका दिया था और सुसाइड का रूप दिया था. मामले में जांजगीर की सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या का जुर्म दर्ज किया था और तफ्तीश में जुटी हुई है.

इसे भी पढ़े -  Malkharoda News : जनपद पंचायत मालखरौदा परिवार ने मनाई अपनों के साथ दीपावली, जपं अध्यक्ष कवि वर्मा ने भृत्यों को शॉल, श्रीफल, मिठाई भेंट कर किया सम्मानित, भृत्यों के चेहरे खिले...जपं उपाध्यक्ष रितेश साहू सहित अन्य सदस्य भी रहे मौजूद...

घटनास्थल से सुसाइड नोट भी मिला था, जिसमें आर्थिक तंगी और पति को जिम्मेदार नहीं मानने की बात लिखी गई थी. महिला के परिजन के बयान के बाद मामले में कई बातों का खुलासा हुआ. पीएम रिपोर्ट में हत्या का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा 302, 201 के तहत जुर्म दर्ज किया था और आरोपी पति यशवंत शर्मा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

इसे भी पढ़े -  Champa Arrest : युवक पर प्रेमिका ने एसिड फेंका, युवक का हाथ जला, आरोपी प्रेमिका गिरफ्तार, चाम्पा पुलिस ने एसिड बेचने वाले दुकानदार को भी गिरफ्तार किया...

Related posts:

error: Content is protected !!