CG News : स्वतंत्रता दिवस के दिन हुआ हादसा, घूमने गए तीन युवकों की पानी में डूबने से मौत, पुलिस और गोताखोर की टीम ने बरामद किया तीनों का शव

राजनंदगांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन बड़ा हादसा हो गया। यहां स्वतंत्रता दिवस मनाने महाराष्ट्र से जिले के पर्यटन स्थल मनगटा पहुंचे तीन युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। चार युवक पर्यटन केन्द्र मनगटा पहुंचे थे । इनमे से तीन युवक बंद पत्थर खदान में नहाने उतर गये थे। जहां डूब कर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने एक युवक शव देर शाम को निकाल लिया था। वहीं आज सुबह दो युवक का शव गोताखोरों की मदद से निकाला गया है।

 



दरअसल यह पूरी घटना सोमनी थानाक्षेत्र की है। यहां मनगटा में घूमने आए 3 लोगों की बंद पत्थर खदान में डूबकर मौत हो गई है। स्वतंत्रता दिवस पर तीनों अपने एक अन्य साथी नारायण साल्वे के साथ राजनांदगांव के मंगगट्टा में घूमने के लिए आए थे। इनमें से 3 युवक लंबे समय से बंद पड़े खदान में नहाने के लिए उतर गए। यहां उन्हें गहराई का पता नहीं चला और वे उसमें डूब गए।

इसे भी पढ़े -  Janjgir-Akaltara Rescue : बड़ी नहर नहाने के दौरान मां, बेटी तेज बहाव में बह गई, 3 युवकों ने बचाई दोनों की जान, खुद की जान की परवाह किए बगैर नहर में कूद गए थे युवक...

अपने दोस्तों को डूबता हुआ देखकर खदान के बाहर खड़े नारायण ने आसपास के लोगों को आवाज दी। मौके पर भीड़ जुट गई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्चिंग शुरू करवाई और खदान में डूबे तीनों युवकों के शव को बरामद किया। इस हादसे में नागपुर निवासी अतुल पुड़े, उत्तर प्रदेश के निवासी अरविंद कुमार और भिलाई निवासी एन मिश्रा की मौत हुई है। ये तीनों गोंदिया में सिद्धि विनायक कोचिंग संस्थान में काम करते थे।

इसे भी पढ़े -  Kharod Pratibha Samman Samaroh Today : खरौद में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'प्रतिभा सम्मान समारोह एवं कॅरियर मार्गदर्शन' आज, छग साहित्य अकादमी के अध्यक्ष और कलेक्टर सहित अन्य अतिथि होंगे शामिल...

मामले में राजनंदगांव नगर पुलिस अधीक्षक अमित पटेल का कहना है कि मृतकों के परिजनो आने के बाद विधिक कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने आगे कहा कि राजनंदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुए मनगट्टा क्षेत्र में लगभग 100-150 फीट गहरे ऐसे कई पत्थर खदान जहां पानी भरा हुआ है। इन खदानों में आये दिन डूब कर लोगों की मौत हो रही है, इसके बावजूद प्रशासन इन खदानों को घेरा लगाकर बंद करने में अब तक नाकाम है जिसके चलते लगातार हादसे हो रहे हैं और स्थानीय प्रशासन के लापरवाही के चलते लोगों की जाने जा रही है। बहरहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

इसे भी पढ़े -  Champa News : ओजोन परत धरती की ढाल है, हमें इसकी रक्षा करनी होगी : पारीक, विश्व ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर 2026 को प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड में मनाया गया...

Related posts:

error: Content is protected !!